धनी फाइनेंस लोन के नाम पर ठगी करने वाले 03 साइबर अपराधी गिरफ्तार-
वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण में, पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना पटना के नेतृत्व में साइबर अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में बेऊर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा साइबर अपराध से संबंधित संदिग्ध गतिविधियाँ संचालित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा छापेमारी के क्रम में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से 11 मोबाइल फोन एवं 01 लैपटॉप बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त फाइनेंस लोन दिलाने के नाम पर लोगों से प्रोसेसिंग फीस तथा “प्लेबॉय” के नाम पर भ्रामक विज्ञापन जारी कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Telegram एवं WhatsApp के माध्यम से लोगों को APK फाइल भेजकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
अग्रतर अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध भारत के विभिन्न राज्यों से भी कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

Total Users : 10224876
Views Today : 434