Explore

Search

August 5, 2026 9:53 pm

ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई: जनपद में मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण, ₹3.05 लाख का जुर्माना वसूला गया

ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई: जनपद में मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण, ₹3.05 लाख का जुर्माना वसूला गया

नैनीताल| 10, अप्रैल, 2026
जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशन में जनपद में प्राप्त हो रही ओवररेटिंग की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को तहसील क्षेत्र नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल एवं लालकुआं में संचालित मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान देशी मदिरा दुकान रानीखेत रोड रामनगर, लालकुआं, हल्द्वानी तथा विदेशी मदिरा दुकान कालाढूंगी, मंडी तीनपानी बाईपास, मुखानी, जवाहर नगर, हल्द्वानी, लालकुआं, भवानीगंज, बैलपड़ाव, तल्लीताल आदि क्षेत्रों में अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक दरों पर मदिरा विक्रय किए जाने सहित अन्य अनियमितताएं पाई गईं।
इन अनियमितताओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के अंतर्गत संबंधित विक्रेताओं पर कुल ₹3 लाख 05 हजार का जुर्माना आरोपित कर तत्काल सरकारी राजस्व में जमा कराया गया।
प्रशासन द्वारा समस्त मदिरा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित एमआरपी के अनुसार ही मदिरा का विक्रय सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जनपद प्रशासन आमजन से भी अपील करता है कि यदि कहीं ओवररेटिंग अथवा अन्य अनियमितता पाई जाती है, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!