बांकुल में स्कूल भवन निर्माण की मांग एमपी एमएलए. बी ई ओ से किया गया
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत नीरपुर भाररिया पंचायत स्थित बांकुल ग्राम के निवासी मो0 मंसूर आलम ,मो0 हाफिजसिम ,मो0 कलामुद्दीन मो0 मुस्तकिम समेत कई लोगों ने रोसड़ा के स्थानीय विधायक बीरेंद्र कुमार और समस्तीपुर के सांसद सांभवी चौधरी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा से स्कूल भवन निर्माण की मांग किया है कि हमारे गांव का स्कूल 2किलो मीटर दूर दूसरे गांव स्थित स्कूल में टैग कर दिया गया है जिससे यहां के छोटे छोटे बच्चे को विद्यालय जाने में बहुत परेशानी होती है जिस कारण कई बच्चे स्कूल नहीं जा पाता है ।इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा ने बताया कि सरकारी स्कूल के भवन निर्माण का कार्य अब शिक्षा के पास अधिकार नहीं रहा इसे भवन निर्माण को दे दिया गया है ।आवंटन आने के बाद भवन निर्माण विभाग ही यहां भवन बना सकते है

Total Users : 10216864
Views Today : 308