Explore

Search

April 19, 2026 7:24 am

दरभंगा में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों की समीक्षा बैठक, DIG मिथिला ने दिए सख्त निर्देश

दरभंगा में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों की समीक्षा बैठक, DIG मिथिला ने दिए सख्त निर्देश

कानूनी प्रक्रिया, जांच की गुणवत्ता और व्यवहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर

दरभंगा | दिनांक: 18 अप्रैल 2026
पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय कक्ष में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक (2023 बैच) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षु अधिकारियों के व्यवहारिक प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण के उपरांत वे जिला में पुलिस के मूल कर्तव्यों का पालन करते हुए व्यवहारिक दक्षता विकसित करें। गिरफ्तारी के मामलों में उचित कारण और कानूनी आधार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
गंभीर मामलों में वैज्ञानिक जांच को बढ़ावा देते हुए 7 साल से अधिक सजा वाले मामलों में FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) जांच को अनिवार्य बताया गया। साथ ही आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर मामलों में कांड दैनिकी को व्यवस्थित और सटीक तरीके से लिखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी कहा गया कि प्रशिक्षु अधिकारी अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में जाकर विभिन्न मामलों की दैनिकी का अध्ययन करें तथा सड़क जाम, पुलिस पर हमला और वाहन चोरी जैसे मामलों के सफल उद्भेदन की दिशा में कार्य करें।
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए Hash Value निकालने और डिजिटल सबूतों की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा थाना दैनिकी को सिलसिलेवार और सुरक्षित रखने, उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करने के निर्देश दिए गए।
कम गंभीर अपराधों (7 साल से कम सजा) में गिरफ्तारी के बजाय नोटिस जारी कर जांच में शामिल करने की बात कही गई। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिना स्पष्ट कारण के मृत्यु का उल्लेख नहीं करने का निर्देश भी दिया गया।
DIG ने यह भी कहा कि किसी भी संभावित घटना से पहले ही रोकथाम के उपाय किए जाएं तथा दंगा या उपद्रव की स्थिति में असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए तैयार रहें। साथ ही सभी पीड़ितों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर उनके समाधान के लिए तत्पर रहने को कहा गया।
बैठक में थाना के विभिन्न पंजी एवं अभिलेखों के सही संधारण और निरीक्षण पर भी विशेष बल दिया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!