Explore

Search

June 15, 2026 6:21 pm

फुलवरिया में पहली बार श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ, तैयारी को लेकर विशेष बैठक आयोजित

फुलवरिया में पहली बार श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ, तैयारी को लेकर विशेष बैठक आयोजित

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल-2 पंचायत स्थित फुलवरिया गांव में आजादी के बाद पहली बार आयोजित होने जा रहे श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर सोमवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंचायत एवं आसपास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महायज्ञ की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में महायज्ञ समिति के सदस्य गणेश राय, संजय कुमार राय, मंजू मांझी, पवन यादव, सुनील यादव, श्रवण पासवान, सहदेव मांझी विष्णुदेव मुखिया राम सेवक राय ,राम सरुप राम ,सुरेश यादव ,प्रगाश मांझी अनिरुद्ध राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ 22 अप्रैल से किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि महायज्ञ के अवसर पर 600 से अधिक कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो आकर्षण का केंद्र होगी। साथ ही प्रसिद्ध कथा वाचक अभिनव पाठक द्वारा श्री विष्णु कथा का प्रवचन किया जाएगा।
ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए रात में रासलीला, जलपरी, मेला, कुआं झूला सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। इस महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!