Explore

Search

September 21, 2026 3:00 am

फुलवरिया विष्णु महायज्ञ में पहली बार रशियन जलपरी शो, दर्शकों के लिए खास आकर्षण

फुलवरिया विष्णु महायज्ञ में पहली बार रशियन जलपरी शो, दर्शकों के लिए खास आकर्षण

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल-2 पंचायत स्थित फुलवरिया गांव में 22 अप्रैल से आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ में इस बार श्रद्धालुओं और दर्शकों के मनोरंजन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पहली बार महायज्ञ में जलपरी शो का आयोजन किया गया है, जो लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
जलपरी शो के प्रोप्राइटर एवं संचालक मोहन सिंह ने महायज्ञ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अनोखे जलपरी शो को जरूर देखें और इसका आनंद लें।
इसके अलावा महायज्ञ में मौत का कुआं, आकर्षक झूला, ब्रेक डांस जैसे कई मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे मेले का माहौल और भी जीवंत हो गया है। आयोजकों के अनुसार, इस बार का महायज्ञ धार्मिक आस्था के साथ-साथ मनोरंजन का भी बेहतरीन संगम बन रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!