Explore

Search

September 21, 2026 3:36 am

समस्तीपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड: बाइक सवार दो युवकों पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

समस्तीपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड: बाइक सवार दो युवकों पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। टारा चौक से सोमनाहा जाने वाली मुख्य सड़क पर माधोपुर के समीप बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।
इस हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
फिलहाल मृतक और घायल की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!