सिंघिया पीएचसी में स्नेक बाइट का मामला, मरीज सर्प को लेकर पहुंचा अस्पताल
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लिलहौल गांव में एक व्यक्ति को सर्प ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया।
घायल की पहचान लिलहौल निवासी जागेश्वर साह के पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, नीरज बांस में हाथ डाल रहा था, उसी दौरान सर्प ने उसे काट लिया। घटना के बाद परिवार के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
पीएचसी में मौजूद डॉक्टर पंग माउसेस के. के देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। खास बात यह रही कि जिस सर्प ने काटा था, उसे मारकर परिजन पहचान के लिए अपने साथ अस्पताल भी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीज की स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक उपचार शुरू कर दिया है।



Total Users : 10130633
Views Today : 1146