Explore

Search

September 13, 2026 6:26 am

पैनसलाह प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्री वॉल अधूरी, जल्द पूरा करने की उठी मांग

पैनसलाह प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्री वॉल अधूरी, जल्द पूरा करने की उठी मांग

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पैनसलाह में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखने को मिल रही है। विद्यालय के शिक्षा सेवक राम विलास सदा ने आज शुक्रवार को इस पर चिंता जताते हुए संवेदक से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।
बताया गया है कि चार दिवारी का निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया है, जिससे विद्यालय परिसर खुला पड़ा है। इसको लेकर शिक्षा सेवक राम विलास सदा ने संवेदक छोटू सिंह से संपर्क कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही।
वहीं संवेदक छोटू सिंह ने बताया कि राजमिस्त्री और मजदूर की कमी के कारण निर्माण कार्य लंबित हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही राजमिस्त्री और मजदूरों की व्यवस्था कर काम को पूरा कर दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाउंड्री वॉल अधूरी रहने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।वही ग्रामीण अमरीका देवी सुनीता देवी समेत कई लोगों ने भी प्रशासन और संबंधित विभाग से इस मामले में पहल कर जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग किया है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!