Explore

Search

September 13, 2026 5:27 am

नीरपुर भाररिया पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण में घटिया काम करने से लोगो में आक्रोश

नीरपुर भाररिया पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण में घटिया काम करने से लोगो में आक्रोश

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत नीरपुर भाररिया पंचायत स्थित गोलिया ग्राम जो महादलितों का ग्राम है यहां पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो रहा जिसमें गुणवत्तापूर्ण काम नहीं करने से स्थानीय ग्रामीण लोगो में संतोष सदा ,जिबछ साह मो टेनी ,मनोज सदा,कैलाश सदा, वार्ड सदस्य मो एजाज अहमद और पंचायत समिति सदस्य के पति डॉक्टर अवधेश साहू समेत कई लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आक्रोशित हो गया और इसकी जांच कर करवाई करने की मांग समस्तीपुर के जिलाधिकारी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्थानीय विधायक वीरेंद्र कुमार से किया है।इनलोगों का आरोप है कि साइड पर कार्य स्थल पर इंजिनियर के अपसेंट में भवन निर्माण कार्य किया जा रहा जो गुणवत्तापूर्ण नहीं है दिवाल का प्लास्टर हाथ देने पर झरता वही पिलर का छड़ दिखाई दे रहा है इस सम्बन्ध में योजना स्थल पर काम करवा रहे व्यक्ति ने दबंगता का परिचय दिया है इन लोगों का आरोप है यदि कार्य में सुधार नहीं की जाएगी तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।बताते चले कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने के बाबजूद ऐसे ऐसे संवेदक द्वारा घटिया काम करने भय नाम का कोई डर नहीं है ।मनमानी ढंग से लुट खसूट करने में लगे हुए है जो जांच का विषय है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!