Explore

Search

June 9, 2026 1:28 pm

लहरगछिया में सरकारी स्कूल भवन का कार्य पूर्ण नहीं करने से छोटे छोटे बच्चों को दूर जाना पड़ता

लहरगछिया में सरकारी स्कूल भवन का कार्य पूर्ण नहीं करने से छोटे छोटे बच्चों को दूर जाना पड़ता

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत लहरगछिया ग्राम में प्राथमिक विद्यालय का भवन निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं होने से छोटे छोटे बच्चों को 2 किलोमीटर दूर पढ़ने के लिए जाना पड़ता है ।इस संदर्भ में ग्रामीण लोग रंजीत कुमार दास राजू कुमार संतोष कुमार समेत कई लोगों बताया कि दो वर्ष पूर्व किसी संवेदक द्वारा भवन निर्माण कार्य करके छोड़ दिया गया है और न ही प्लास्टर किया गया और न ही खिड़की गेट केवाड़ी ही लगाया गया है जिस कारण यहां के छोटे छोटे बच्चों को दूसरे पंचायत नीरपुर भाररिया स्थित नरकटही में पढ़ने के लिए भेजना पड़ता है अधिक दूरी रहने पर बहुत बच्चा पढ़ने नहीं जाता है मुख्य सड़क मार्ग से जाने पर एक्सिडेंट का काफी खतरा बना रहता है भीषण गर्मी और वर्षा ठंडी सभी समय में कठिनाई ही होता रहता है फिर भी संवेदक ध्यान नहीं देकर लापरवाही बरत रहा हैl ग्रामीण रंजीत कुमार मो फिरोज समेत कई लोगों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सिंघिया के मनोज झा से उक्त विद्यालय का शेष बचा हुआ कार्य को पूर्ण करवा कर विद्यालय को शिफ्ट करवाने की मांग किया है ।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कौन संवेदक कार्य किया है उसका कोई जानकारी नहीं है वरीय अधिकारी से जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!