Explore

Search

June 9, 2026 1:28 pm

महरा पंचायत में पौधारोपण अभियान को मिली रफ्तार, पीआरएस की सक्रियता से मनरेगा कार्य में तेजी

महरा पंचायत में पौधारोपण अभियान को मिली रफ्तार, पीआरएस की सक्रियता से मनरेगा कार्य में तेजी

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत महरा पंचायत के महरा, बांठईया और सोनमणि गांव में इन दिनों मनरेगा योजना के तहत पौधारोपण कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। इस अभियान में पंचायत रोजगार सेवक (पीआरएस) विनोद कुमार की सक्रिय भूमिका देखने को मिल रही है।
बताया जाता है कि विनोद कुमार स्वयं कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर मजदूरों के साथ मिलकर पौधारोपण कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उनकी तत्परता और देखरेख के कारण कार्य में गुणवत्ता और गति दोनों बनी हुई है। भीषण गर्मी के बावजूद मजदूरों का उत्साह भी कम नहीं हुआ है और वे पूरी लगन से अपने कार्य में जुटे हुए हैं।
वहीं दूसरी ओर, पंचायत के मुखिया द्वारा सोनमणि गांव के श्मशान घाट में शवदाह गृह का निर्माण कराया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। इस पहल को लेकर अधिकांश ग्रामीणों में संतोष और खुशी देखी जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव नजर आ रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!