Explore

Search

August 24, 2026 11:13 am

सड़क हादसे में नीतीश कुमार की मौ”त, गांव में मचा कोहराम

सड़क हादसे में नीतीश कुमार की मौ”त, गांव में मचा कोहराम

 

बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी बाजार में शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जिससे उसके गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया पंचायत के डुमरा गांव निवासी हुकुम कांत साहू के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार रोसड़ा स्थित एक कपड़ा दुकान में काम करता था। शनिवार को वह बहेड़ी बाजार रुपया वसूली के लिए गया हुआ था। इसी दौरान टेंपू पर चढ़ने के क्रम में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए दरभंगा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। हालांकि देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रविवार शाम जब नीतीश का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!