Explore

Search

August 5, 2026 12:15 am

जहांगीरपुर पंचायत में नई जिम्मेदारी: मुखिया प्रतिनिधि गोपाल सिंह बने शहीद भगत सिंह कमिटी के अध्यक्ष

जहांगीरपुर पंचायत में नई जिम्मेदारी: मुखिया प्रतिनिधि गोपाल सिंह बने शहीद भगत सिंह कमिटी के अध्यक्ष

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत में सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया गया। पंचायत की मुखिया रीता देवी के मुखिया प्रतिनिधि गोपाल सिंह को शहीद भगत सिंह कमिटी का पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य नीतीश कुमार, मुकेश कुमार ,कौशल कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
नव-नियुक्त अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि वे कमिटी के माध्यम से पंचायत में सामाजिक एकता, विकास कार्यों और युवाओं को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। वहीं उपस्थित लोगों ने भी उनके चयन पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पंचायत में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!