बरगी बांध क्रूज हादसा: 9 की मौत, कई लापता; जानिए कितना महंगा है यहां का बोटिंग सफर
जबलपुर। बरगी बांध में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जब 30 से ज्यादा पर्यटकों को लेकर निकला एक क्रूज जलाशय के बीचों-बीच डूब गया। ताजा जानकारी के अनुसार अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। कई लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
यह हादसा इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि यहां बोटिंग और क्रूज संचालन की जिम्मेदारी मुख्य रूप से मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के अधीन होती है।
पर्यटन और एडवेंचर का प्रमुख केंद्र
जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित बरगी बांध अपने खूबसूरत नर्मदा बैकवॉटर और वॉटर एक्टिविटीज के लिए प्रसिद्ध है। हर साल यहां हजारों पर्यटक पिकनिक और एडवेंचर के लिए पहुंचते हैं।
यहां की बोटिंग और एक्टिविटी का चार्ज
मैकेनाइज्ड बोट: ₹120 प्रति व्यक्ति (लगभग 25 सीट)
स्पीड बोट: ₹150 प्रति व्यक्ति
वॉटर स्कूटर: ₹750 प्रति व्यक्ति
क्रूज सफर का किराया
बरगी बांध का सबसे बड़ा आकर्षण 70 सीटों वाला क्रूज है, जो करीब 45 मिनट का सफर कराता है।
अपर डेक: ₹200 प्रति व्यक्ति (म्यूजिक और एंटरटेनमेंट के साथ)
लोअर डेक: ₹220 प्रति व्यक्ति (ज्यादा आरामदायक)
5 साल तक के बच्चों के लिए टिकट फ्री
लापरवाही पर उठे सवाल
हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रूज में पानी भरने के बावजूद समय पर किनारे नहीं लाया गया, जिससे बड़ा नुकसान हुआ।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।






Total Users : 10092537
Views Today : 686