Explore

Search

August 26, 2026 5:13 pm

नेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के जलस्तर बढ़ने की आशंका

नेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के जलस्तर बढ़ने की आशंका

पटना: नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार में गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। संभावित खतरे को देखते हुए बिहार सरकार और जिला प्रशासन ने कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें संबंधित जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने तथा राहत-बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए।

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीतामढ़ी और शिवहर समेत अन्य संवेदनशील जिलों पर भी नजर रखी जा रही है।

प्रशासन को नदियों के जलस्तर, तटबंधों, निचले इलाकों और पुल-पुलियों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। संभावित प्रभावित लोगों के लिए नाव, शेल्टर, सामुदायिक रसोई और सुरक्षित स्थानों पर निकासी की व्यवस्था तैयार रखने को कहा गया है।

संभावित बाढ़ से निपटने के लिए NDRF और SDRF की टीमों को भी तैयार किया जा रहा है। गोपालगंज और मुजफ्फरपुर समेत संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। नदी और निचले इलाकों से दूरी बनाए रखें तथा केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की गई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!