Explore

Search

September 17, 2026 3:32 am

महाकाल दर्शन के लिए निकलीं, लेकिन नहीं लौट सकीं छवि वार्ष्णेय, सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत

महाकाल दर्शन के लिए निकलीं, लेकिन नहीं लौट सकीं छवि वार्ष्णेय, सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत

 

उत्तर प्रदेश के हाथरस की 23 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनकी 50 वर्षीय मां सारिका की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, छवि अपने परिवार के साथ अर्टिगा कार से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रही थीं। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

कौन थीं छवि वार्ष्णेय?

छवि वार्ष्णेय ने वर्ष 2021 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। शुरुआत में वह डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग बनाती थीं। बाद में उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े वीडियो भी बनाए। उनके यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

छवि की अचानक मौत की खबर से परिवार और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!