Explore

Search

August 27, 2026 12:02 am

सिंघिया में दलित के साथ अन्याय घर में घुसकर मारपीट में 5लोग घायल 

सिंघिया में दलित के साथ अन्याय घर में घुसकर मारपीट में 5लोग घायल

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में शनिवार रात्री में एक दलित परिवार के घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने की घटना सामने आई है। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में कराया गया, जहां डॉ. अविनाश तिवारी ने उन सभी घायल व्यक्तियों का उपचार किया है।

घायलों की पहचान श्रीप्रसाद पासवान के पुत्र नरेश पासवान, कमल पासवान, उनकी पत्नी सुनीता देवी उर्फ अनार देवी, नरेश पासवान की पत्नी ललिता देवी तथा गुलशन पासवान की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है।

घायल नरेश पासवान और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि नीरपुर भाररीया गांव के मो. लड्डू मियां मो नजरे मो आजाद समेत कई लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ितों के अनुसार, इससे पहले भी वे लोग मारपीट की घटना किया था

इस संबंध में कमल पासवान ने सिंघिया थाने में लिखित आवेदन दिया है,उन्होंने बताया कि अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!