Explore

Search

May 4, 2026 12:09 pm

नाबालिग लड़की अपहरण मामला सुलझा, युवती बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की अपहरण मामला सुलझा, युवती बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा पुलिस ने विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग लड़की के अपहरण मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कांड संख्या 113/26, दिनांक 24 अप्रैल 2026, धारा 137(2)/140(3) BNS 2023 के तहत दर्ज मामले में अपहृता को 3 मई 2026 को सकुशल बरामद कर लिया गया।
जांच के दौरान यह सामने आया कि अपहृता को पहले किरण देवी (20 वर्ष), पति राजा पासवान, निवासी कबीलीपुर बहादुरपुर, जिला दरभंगा द्वारा अपने साथ श्यामा मंदिर ले जाया गया। इसके बाद उसे बिरजू सहनी (19 वर्ष), निवासी कबीलीपुर बहादुरपुर के साथ लुधियाना भेजने की योजना बनाई गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध भी चल रहा था।
मामले में नामजद अभियुक्त किरण देवी और अप्राथमिकी अभियुक्त बिरजू सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी हुई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!