Explore

Search

August 25, 2026 2:18 am

19 मई को जहांगीरपुर में जन समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन

19 मई को जहांगीरपुर में जन समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत में आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर 19 मई को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सरकार के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लोगों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे।

शिविर को लेकर पंचायत क्षेत्र में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। जिन लोगों को किसी भी प्रकार की सरकारी योजना, प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन, आवास, भूमि या अन्य जनसमस्याओं से संबंधित परेशानी है, वे शिविर में आवेदन देकर अपनी समस्या रख सकते हैं।शिविर से पूर्व में भी आवेदन जमा कर सकते है आवेदन लेने का काम शुरू हो गया है

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन स्वयं निगरानी कर रहे हैं और व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलवा रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!