Explore

Search

May 20, 2026 12:28 am

सिंघिया में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर विशाल प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सिंघिया में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर विशाल प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर ऐतिहासिक विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, छात्र और ग्रामीण शामिल हुए। सभी लोगों ने सिंघिया में उच्च शिक्षा की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे आर्थिक और शैक्षणिक परेशानी बढ़ रही है।
मौके पर पूर्व मुखिया बृजेन्द्र सिंह उर्फ मुरारी सिंह, अरुण सिंह, राजन सिंह, शंभू साहू, प्रोफेसर जवाहर प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद निरंजन सिंह दीपक सिंह मिथिलेश सिंह अंकित कुमार बिट्टू रेवती रमन सिंह अमित कुमार सिंह बमबम गिरी कौशल सिंह पूर्व मुखिया अरविंद कुमार सिंह,राजेश कुमार मुन्ना अमरजीत सिंह प्रकाश झा मुन्ना यादव विजय पूर्वे विजय महतो मणिकांत झा पूर्व उप प्रमुख रौशन सिंह आशीष झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वही स्थानीय दुकानदारों ने भी अपनी अपनी दुकान को बंद कर इस कार्यक्रम का समर्थन किया कुछ देर सिंघिया रोसरा मुखिया सड़क मार्ग को बंद कर लोगो ने काफी विरोध प्रकट किया था ।प्रदर्शन कार्यक्रम के पश्चात रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर सिंघिया केजी एकेडमी प्रांगण में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग की गई। इसके बाद एसडीओ ने केजी एकेडमी सिंघिया और सिंघिया कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया तथा मामले को जिलाधिकारी के समक्ष भेजने का आश्वासन दिया है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!