मोरवाड़ा पेट्रोल पंप परिसर में खुला सुधा डेयरी काउंटर, अब पेट्रोल-डीजल के साथ खरीदें मिठाइयां
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत सिंघिया-बहेड़ी मुख्य सड़क (स्टेट हाईवे 88) पर मोरवाड़ा स्थित पेट्रोल पंप परिसर में मंगलवार को सुधा डेयरी का काउंटर खोला गया। अब यहां पेट्रोल और डीजल लेने आने वाले ग्राहक सुधा डेयरी के स्वादिष्ट मिठाइयों और अन्य डेयरी उत्पादों की खरीदारी भी कर सकेंगे।
काउंटर पर लस्सी, छाछ, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, रसकदम, पनीर और दही सहित कई उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।
इसकी जानकारी सुधा डेयरी के विपणन पदाधिकारी मोहित सिन्हा ने दी। मौके पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर बैजनाथ सिंह, राहुल सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
इस नई सुविधा से पेट्रोल पंप पर आने वाले ग्राहकों को एक ही स्थान पर ईंधन के साथ मिठाई और डेयरी उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा।

Total Users : 10291332
Views Today : 3894