Explore

Search

May 29, 2026 8:15 pm

सिंघिया में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया क्षेत्र भ्रमण

सिंघिया में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया क्षेत्र भ्रमण

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में आज बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रोसड़ा एसडीओ संदीप कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार सिंहा, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी सरिता रानी, थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता तथा बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद पर्व मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थानों का भी जायजा लिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
अधिकारियों की इस पहल से स्थानीय लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखा गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!