Explore

Search

July 26, 2026 1:32 am

सिंघिया पीएचसी में 15 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन, सरकार की योजना का लाभ उठाने की अपील

सिंघिया पीएचसी में 15 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन, सरकार की योजना का लाभ उठाने की अपील

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया (पीएचसी) में आज शुक्रवार को प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी की अध्यक्षता में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 15 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। सभी ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

बंध्याकरण ऑपरेशन डॉ. अनिल कुमार द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रही। मौके पर फार्मासिस्ट संजय कुमार सिंह, बीसीएम राहुल कुमार, गौरव, कन्हैया कुमार, नरेंद्र सिंह उर्फ गोपाल सिंह, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे और ऑपरेशन के साथ-साथ मरीजों की देखभाल में अपनी भूमिका निभाई।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी ने बताया कि सभी 15 महिलाओं का ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और सभी की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। बंध्याकरण कराने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता, निःशुल्क दवाएं तथा सभी आवश्यक चिकित्सीय जांच मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती हैं।

उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं और दंपतियों से अपील की कि वे परिवार नियोजन की इस सरकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा छोटे एवं स्वस्थ परिवार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!