Explore

Search

July 24, 2026 12:25 am

दरभंगा पुलिस ने दंगा नियंत्रण को लेकर किया मॉक ड्रिल, डीआईजी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का लिया जायजा

दरभंगा पुलिस ने दंगा नियंत्रण को लेकर किया मॉक ड्रिल, डीआईजी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का लिया जायजा

दरभंगा:विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को पुलिस केंद्र, दरभंगा में दंगा नियंत्रण (रायट कंट्रोल) को लेकर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
यह मॉक ड्रिल पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), मिथिला क्षेत्र, दरभंगा के मनोज तिवारी के।नेतृत्व में आयोजित हुई। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दरभंगा, नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सहित जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को एंटी राइट गन, टियर गैस तथा अन्य दंगा निरोधी उपकरणों के प्रभावी एवं सुरक्षित प्रयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही संभावित आपात एवं विशेष परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर  पुलिस उप महानिरीक्षक  ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल का पूरी तरह प्रशिक्षित और सतर्क रहना आवश्यक है। अधिकारियों ने सभी जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा बेहतर समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के नियमित मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!