Explore

Search

August 16, 2026 12:56 pm

कटिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय घेराव के दौरान लाठीचार्ज और पथराव

 

कटिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय घेराव के दौरान लाठीचार्ज और पथराव

 

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में गुरुवार को सैकड़ों छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में डीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय का घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

 

शुरुआत में शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के मुख्य गेट को तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रोकने पर धक्का-मुक्की हुई और हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का अधिकार है, लेकिन सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है। वहीं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे समाहरणालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!