Explore

Search

September 20, 2026 10:27 pm

सिंघिया में बिजली करेंट लगने से हीरा प्रसाद शिक्षक के नि “ध”न से शोक की लहर

सिंघिया में बिजली करेंट लगने से हीरा प्रसाद शिक्षक के नि “ध”न से शोक की लहर

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत विष्णुपुर डीहा ग्राम में बिजली करेंट लगने से एक शिक्षक का निधन हो गया उक्त शिक्षक का पहचान विष्णुपुर डीहा ग्राम के राम चंद्र प्रसाद के पुत्र हीरा प्रसाद के रूप में किया गया है जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय परहट के विशिष्ट शिक्षक पद पर कार्यरत थे घटना के बारे में मृतक शिक्षक के पिता ने राम चंद्र ने बताया कि आज सोमवार को हीरा प्रसाद ने बिजली के तार को समेट कर रख रहे थे कि अचानक बिजली करेंट लग गया जिसे इलाज करवाने के लिए सिंघिया पीएचसी में ले गया तो अस्पताल जाते ही दम तोड़ दिया और उपस्थित डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना की जानकारी सिंघिया थाने को दिए जाने के बाद थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने की तैयारी में जुट गया है।बताते चले कि मृतक शिक्षक को 3पुत्री 17वर्ष 16वर्ष और 14वर्ष और एक पुत्र 10वर्ष का है इनके निधन होने पर शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह और परिजनों जनप्रतिनिधि लोगो ने मृतक के पत्नी को अनुकंपा का लाभ और आश्रित बच्चों को आर्थिक सहायता देने की मांग किया है तथा शोक संवेदना प्रकट किया ।मौके पर उपस्थित शिक्षक नेता राजेश कुमार राजू सुनील कमती विजय मल्लिक राजेश सिंह सतेंद्र सिंह सच्चिदानंद झा शिव कुमार सहनी विष्णुदेव बैठा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा समेत कई लोगो ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!