Explore

Search

July 27, 2026 3:24 pm

विष्णुपुर डीहा एवं विष्णुपुर क्योटहर में पंचायत सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं

विष्णुपुर डीहा एवं विष्णुपुर क्योटहर में पंचायत सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत विष्णुपुर डीहा एवं विष्णुपुर क्योटहर पंचायत में आज मंगलवार को जिला नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

शिविर में राशन कार्ड में नाम जोड़ने, बिजली की समस्या, जल-नल योजना की समस्या, किसानों से जुड़े मुद्दे, मनरेगा योजना में गड़बड़ी तथा जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं द्वारा कथित अनियमितताओं सहित विभिन्न मामलों की शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी सरिता रानी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम कुमार, बीसीओ ललन सिंह, एलएस मिथिलेश कुमारी, बिजली विभाग के जेई शशांक शेखर सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उत्कर्ष दुबे, पीएचईडी के जेई, स्वच्छता बीसी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

विष्णुपुर डीहा पंचायत में मुखिया ललित राम, उपमुखिया रत्नेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ साहेब सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं विष्णुपुर क्योटहर पंचायत में मुखिया राम सौगार्थ यादव, सुनील मांझी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने बताया कि विष्णुपुर डीहा पंचायत में कुल101में 85 आवेदन का निष्पाद किया जा चुका है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!