Explore

Search

July 26, 2026 9:11 am

सिंघिया में सर्पदंश से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में हुई देरी

सिंघिया में सर्पदंश से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में हुई देरी

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के राजघाट गांव में विषैले सर्प के काटने से एक 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजघाट निवासी राजेश मांझी के पुत्र हरिओम कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लग गए, जिससे इलाज में काफी देर हो गई। जब बच्चे की हालत गंभीर होने लगी तो उसे आनन-फानन में सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. अविनाश तिवारी ने बताया कि सर्पदंश की स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल जाती, तो उसकी जान बचने की संभावना अधिक रहती। उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक के बजाय बिना देर किए नजदीकी अस्पताल पहुंचें।

वहीं, इस संबंध में सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि उन्हें अभी तक केवल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की सूचना मिली थी। मौत की जानकारी प्राप्त होते ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!