Explore

Search

July 31, 2026 4:13 am

सिंघिया के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में काउंसलिंग, बीडीओ विवेक रंजन ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

​सिंघिया में डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में काउंसलिंगआयोजित, बीडीओ ने दिए सफलता के मंत्र

​समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के महरा पंचायत स्थित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और सही मार्गदर्शन के लिए एक विशेष काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन ने छात्रावास के विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उन्हें शिक्षा, अनुशासन व करियर निर्माण को लेकर बेहद महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

​कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी: बीडीओ

​छात्रों को प्रेरित करते हुए बीडीओ विवेक रंजन ने नियमित अध्ययन, बेहतर समय प्रबंधन (टाइम मैनेजमेंट) और हमेशा सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा:
​”कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर दुनिया का कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सबसे बड़ा हथियार है।”
​उन्होंने छात्रों को अभी से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटने और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी व शैक्षणिक योजनाओं का पूरा लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया।मोबाइल पर पढ़ाई के सिवा दूसरी अनावश्यक चीजें नहीं देखने का नसीहत भी दिए
छात्रों में दिखा भारी उत्साह
​कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने इस काउंसलिंग सत्र को अपने लिए बेहद मददगार और उपयोगी बताते हुए खुशी जाहिर की। इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनोहर लाल गार्ड पप्पू कुमार नीतीश कुमार समेत छात्रावास के सभी छात्र उपस्थित थे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!