Explore

Search

June 15, 2026 7:13 pm

Singhia News : update news सिंघिया में खेत से मोटर चोरी, किसान ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Singhia News : update news सिंघिया में खेत से मोटर चोरी, किसान ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के नीरपुर भाररिया पंचायत अंतर्गत धेनुडीह गांव में एक किसान के खेत से मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित किसान ने सिंघिया थाना में लिखित आवेदन देकर मोटर बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार धेनुडीह गांव निवासी कृषक सिकंदर यादव ने बताया कि बीती रात्री में रविवार को उनके खेत के पास घर के सामने लगा सिंचाई कार्य में उपयोग होने वाला मोटर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। आज सोमवार सुबह जब वे खेत पर पहुंचे तो मोटर गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी मोटर का कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद उन्होंने आज सोमवार को पुलिस की शरण ली।

पीड़ित किसान ने बताया कि खेती-किसानी के इस मौसम में मोटर चोरी होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मोटर बरामद करने की मांग की है।

इस संबंध में सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मामले में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस द्वारा आवेदन के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के उपरांत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!