Explore

Search

July 12, 2026 11:31 pm

Bihar News: 15 हजार की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी टीम ने की कार्रवाई

नवादा में निगरानी का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
जमीन संबंधी काम के बदले मांगी थी घूस, सदर अस्पताल परिसर में निगरानी टीम ने बिछाया था जाल
नवादा: बिहार के नवादा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, राजस्व कर्मचारी पर जमीन से जुड़े काम को पूरा करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए पटना स्थित निगरानी विभाग में इसकी शिकायत की थी। शिकायत की जांच में मामला सही पाए जाने के बाद निगरानी टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।
निगरानी विभाग की टीम ने केमिकल लगे नोटों के साथ ट्रैप बिछाया। जैसे ही राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत की राशि ली, मौके पर मौजूद टीम ने उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई नवादा सदर अस्पताल परिसर में की गई, जहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने आरोपी के हाथों का केमिकल परीक्षण कराया और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को निगरानी टीम पूछताछ के लिए पटना ले गई है। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि आरोपी किसी बड़े भ्रष्टाचार नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं।
निगरानी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आम लोगों से अपील की गई है कि रिश्वत मांगने वालों की शिकायत बेझिझक करें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!