Explore

Search

June 28, 2026 9:18 pm

भोपाल में HIV पॉजिटिव आरोपी के चौंकाने वाले खुलासे, 100 पुरुषों और 15 महिलाओं से संबंध का दावा

भोपाल में HIV पॉजिटिव आरोपी के चौंकाने वाले खुलासे, 100 पुरुषों और 15 महिलाओं से संबंध का दावा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार HIV पॉजिटिव आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने दावा किया है कि वह अब तक करीब 100 पुरुषों और 15 महिलाओं से संबंध बना चुका है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सड़क पर रहने वाले लोगों को निशाना बनाता था और उन्हें शराब पिलाकर अपने संपर्क में लाता था। फिलहाल पुलिस उसके मोबाइल, सोशल मीडिया और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है, ताकि उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा सके।
आरोपी को पहले भी एक मामले में जेल भेजा जा चुका है, जहां जांच के दौरान उसके HIV पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस हत्या मामले के साथ-साथ उसके पुराने संपर्कों और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!