समस्तीपुर: मूसेपुर की सड़क बनी तालाब, गड्ढों में भरा पानी; घर से निकलना हुआ मुश्किल
मूसेपुर में सड़क में गड्ढे , गड्ढे में पानी ,लोगो को घर निकलने में हो रही परेशानी,मुखिया नहीं दे रहा ध्यान
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत सालेपुर पंचायत स्थित मूसेपुर ग्राम में प्राथमिक विद्यालय से मूसेपुर गांव जाने वाली सड़क मार्ग में गढ़े बन जाने और मुख्य सड़क पर ही पानी लग जाने से यहां के लोगो को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है खासकर छोटे छोटे स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में बहुत परेशानी हो रहा है इस पानी को जमे रहने निकासी नहीं होने से पानी इतना दूषित और संक्रमित हो गया है कि पानी से निकलने के बाद खुजली शुरू हो जाता है दुर्गंध बदबू निकलने से यहां शिव मंदिर में पूजा करने के लिए आने पर बहुत परेशानी होती है एक ग्रामीण ने बताया कि मेरे घर में शादी समारोह था लोगो को निमंत्रण दिया मगर पानी के कारण कोई भोज खाने नहीं पहुंचा ।ग्रामीण सेवा निवृत्त शिक्षक राम बालक यादव राजगीर शर्मा प्रिंस कुमार महतो अरुण कुमार नरेश कुमार दिनेश कुमार समेत कई लोगो ने आज शुक्रवार को इस जगह पानी लगने की समस्या से काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुखिया अशोक पासवान के विरुद्ध नारेबाजी कर भड़ास निकाला बोले कि मुखिया को कहते कहते थक गया लेकिन वे नहीं सुने और इधर आना ही बंद कर दिया है उक्त वे सभी लोगों ने आज जिला प्रशासन से इस सड़क को ऊंची करण कर पानी निकासी करवाने की मांग किया है



Total Users : 10155448
Views Today : 574