Explore

Search

August 1, 2026 12:39 pm

सिंघिया में बोलेरो की टक्कर से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच-88 किया जाम

सिंघिया में बोलेरो की टक्कर से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच-88 किया जाम

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बलहा गांव में स्टेट हाईवे-88 पर एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सिंघिया-रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग (एसएच-88) को जाम कर दिया।
परिजनों के अनुसार, रोसड़ा की ओर से सिंघिया की तरफ तेज गति से आ रही बोलेरो ने सड़क पार कर रहे बच्चे को टक्कर मार दी। घायल बच्चे को तत्काल इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बलहा गांव निवासी संजीत राम के 6 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार के रूप में हुई है।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी सुभाष यादव एवं ज्योति कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया।
थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बोलेरो की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!