पुलिस उप-महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र, दरभंगा द्वारा पुलिस केन्द्र लहेरियासराय का किया गया निरीक्षण
दरभंगा : शुक्रवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र, दरभंगा के मनोज तिवारी द्वारा पुलिस केन्द्र, दरभंगा (लहेरियासराय) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया गया। निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा , ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पंजी यथा जिलादेश पंजी, स्टॉक पंजी, वाहन पंजी, अवकाश पंजी एवं पुलिस लाइन में मौजूद जवानों की संचिका देखते हुए बल विवरणी की जांच की गई। रिकॉर्ड रूम में सभी रेकॉर्ड को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने एवं साफ-सफाई, वाहन के स्थिति की जांच कर दिशा निर्देश दिये गए।
तत्पश्चात पुलिस केन्द्र में पुलिस पदाधिकारी को संबोधित कर विधि व्यवस्था संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Total Users : 10226202
Views Today : 4944