Explore

Search

September 20, 2026 10:30 pm

सिंघिया पीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सिविल सर्जन, टीबी नियंत्रण और स्नेक बाइट जागरूकता पर दिया जोर

सिंघिया पीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सिविल सर्जन, टीबी नियंत्रण और स्नेक बाइट जागरूकता पर दिया जोर

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का रविवार को समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सिविल सर्जन ने विशेष रूप से प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं की बेहतर स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि जरूरत के अनुसार उनका ईसीजी परीक्षण भी अवश्य कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जटिलता का समय रहते पता लगाया जा सके।

निरीक्षण के बाद सीएस डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सिंघिया पीएचसी के टीबी विभाग की विशेष समीक्षा की गई। जांच के दौरान कुछ कमियां सामने आईं, जिन्हें शीघ्र दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को दिया गया।

उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि बरसात के मौसम में बढ़ रहे सर्पदंश (स्नेक बाइट) के मामलों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाए।

इस अवसर पर डॉ. अविनाश तिवारी, फार्मासिस्ट संजय कुमार सिंह, माधुरी कुमारी, दिनेश कुमार सहित पीएचसी के कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!