Explore

Search

August 17, 2026 12:49 pm

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना; कई घायल

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना; कई घायल

लखीसराय: बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। घटना में 7 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, जबकि कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। हालांकि, प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, तीसरी सोमवारी पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए करीब 50 हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। सुबह करीब 6:30 बजे अशोक धाम स्टेशन से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में अचानक अफरा-तफरी मच गई।

लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के अनुसार, मंदिर के आसपास बिजली का पोल गिरा होने की अफवाह फैलने से अफरा तफरी मच गया जिसके बाद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई और बैरिकेडिंग टूट गई। भागने के दौरान कई लोग एक-दूसरे के नीचे दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अशोक धाम मंदिर में पहले भी भगदड़ की घटना हो चुकी है। वर्ष 2019 में भी जलाभिषेक के दौरान अफवाह के कारण भगदड़ मची थी, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हुई थी।

अशोक धाम मंदिर इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है और सावन के महीने में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!