फुलहारा में शहीद रामफल मंडल का 83वां शहादत दिवस मनाया गया
हसनपुर/समस्तीपुर, 23 अगस्त 2026। अखिल भारतीय धनुवंशी सेवा संघ के बैनर तले रविवार को समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत फुलहारा गांव में शहीद रामफल मंडल का 83वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शहीद रामफल मंडल के तैलचित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीद रामफल मंडल के जीवन एवं देश की आजादी के आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने बताया कि शहीद रामफल मंडल का जन्म 6 अगस्त 1924 को बिहार के तत्कालीन सीतामढ़ी जिले के मथुरापुर में हुआ था। वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अग्रणी भूमिका निभाई थी।
अंग्रेजी शासन ने उन्हें 23 अगस्त 1943 को भागलपुर जेल में फांसी की सजा दी थी। वक्ताओं ने कहा कि शहीद रामफल मंडल हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए, लेकिन अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने से इनकार कर दिया। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में शिव कुमार राय (डीलर साहब), अजीत कुमार राय, अशोक महतो (उपमुखिया), अमोल राय, रामबिलास राय, राजा बाबू राय, रंजीत राय, रामरतन राय, आदर्श कुमार राय, सीताराम राय, रामसोगार्थ राय, संजय राय, उमेश कुमार राय, सुशील कुमार राय, सुधीर राय, विजय राय, जगन्नाथ राय उर्फ गोलू, विकास चंद्रावली महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने शहीद रामफल मंडल के बलिदान और उनके संघर्ष को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

Total Users : 10193202
Views Today : 3763