Explore

Search

August 25, 2026 8:41 am

बिहार में मां-पिता ने अपनी ममता का सौदा किया, नवजात बच्चे को पैसों के लालच में बेचा, पुलिस ने सिखाया सबक


मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में एक माता-पिता ने अपनी ममता का ही सौदा कर डाला और पैसों के लालच में नवजात को बेच दिया। हालांकि पुलिस को जब इस मामले की भनक लगी तो पुलिस ने माता-पिता समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने नवजात शिशु की खरीद-बिक्री के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नवजात के माता-पिता, बच्चे को खरीदने वाली महिला, एक कथित बिचौलिया और एक आशा कार्यकर्ता शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नवजात बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है, साथ ही खरीद-बिक्री में इस्तेमाल किए जा रहे एक लाख 50 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कोबरा पकड़िया टोला निवासी प्रमोद साहनी और उनकी पत्नी हिंदू देवी शामिल हैं, जिन्हें नवजात के माता-पिता बताया गया है। इसके अलावा बलुआ गोपालपुर निवासी तान्या खातून उर्फ कुरेशा खातून को कथित बिचौलिया, घोड़ासहन थाना क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता शोभा सिंह और लाइन बसवरिया निवासी चिंता देवी को नवजात खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात की खरीद-बिक्री की इस पूरी प्रक्रिया में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही पुलिस इस मामले के तार किसी अन्य ऐसे मामलों से जुड़े होने की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने क्या बताया?

घटना में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामला मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक दंपति के द्वारा पैसों के लालच में अपने ही नवजात बच्चे को दलालों के माध्यम से बेच दिया गया था। पैसों के विवाद को लेकर मामले की भनक पुलिस तक पहुंची जिसके बाद नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने कार्रवाई करते हुए नवजात बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है और वहीं नवजात बच्चे के माता-पिता, दलाल, एक आशा कार्यकर्ता समेत कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 8 अगस्त को नवजात शिशु का जन्म हुआ था। जिस बच्चे को मां की ममता मिलनी चाहिए उसी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को चंद पैसों के लालच में बेच डाला। मामला पुलिस के पास गया तो माता-पिता जेल की सालाखों के पीछे पहुंचे। वहीं नवजात बच्चा अब परिजनों की देखरेख में रहेगा।

बता दें कि इससे पहले एक खबर सामने आई थी जिसमें नवजात बच्ची को नाले में छोड़कर मां फरार हो गई थी। (रिपोर्ट- अरविन्द कुमार)

ये भी पढ़ें-

नालंदा में इंसानियत शर्मसार! हॉस्पिटल के बाथरूम की सीट पर फेंकी गई 2 दिन की नवजात, CCTV खंगाल रही पुलिस





Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!