सिंघिया में गर्म पानी में गिरने से 20 वर्षीय युवक झुलसा, डीएमसीएच रेफर
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सालेपुर ग्राम स्थित मेला में गर्म पानी में गिरने से एक 20 वर्षीय युवक झुलसकर घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सालेपुर ग्राम निवासी राजेंद्र साह के 20 वर्षीय पुत्र मनीष साह के रूप में हुई है।
बताया गया कि मेला परिसर में मनीष साह का पैर फिसल गया, जिससे वह गर्म पानी में गिर गया। गर्म पानी से झुलसने के बाद वह मौके पर ही मूर्छित होकर बेहोश हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया।
पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
बताया जा रहा है कि गर्म पानी में गिरने के कारण युवक के पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में झुलसने की चोटें आई हैं। फिलहाल उसे बेहतर उपचार के लिए डीएमसीएच ले जाया गया है।

Total Users : 10194817
Views Today : 3188