Explore

Search

August 29, 2026 9:15 am

औरंगाबाद में बड़ा सड़क हादसा टला, पर्यटकों से भरी बस पलटी, 13 लोग घायल


जानकारी के मुताबिक, बस में सवार सभी पर्यटक पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के सोनामुखी के रहने वाले थे। वे कोलकाता से आगरा घूमने के लिए जा रहे थे। बुधवार देर रात जब बस बारुण थाना क्षेत्र के सीरीस के पास एनएच-19 पर पहुंची, तभी चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।

बड़ा हादसा होने से बचा

बस के पलटते ही मौके पर तेज आवाज हुई। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

हादसे में 13 लोग घायल 

हादसे में घायल सभी 13 लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी का उपचार किया। घायलों में 50 वर्षीय रीता सूतोधर, 60 वर्षीय दिलीप बुंडू, 58 वर्षीय हीरा बुंडू, 60 वर्षीय शेफाली भुई, 60 वर्षीय झाना बाबरी, 68 वर्षीय नेमाई शिष्ट, 60 वर्षीय रौतन मंडल, 55 वर्षीय सोनामुखी, 50 वर्षीय मालवती घोष, 60 वर्षीय महाबली उरांव, 50 वर्षीय चांद सूतोधर, 62 वर्षीय मुराली कारक और 45 वर्षीय बस खलासी शेख अशरफ शामिल हैं।

बारुण थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आना हादसे की वजह सामने आई है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इनपुट:  किशोर प्रियदर्शी (औरंगाबाद, बिहार)

 





Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!