Explore

Search

August 29, 2026 4:15 pm

सिंघिया में स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल, DMCH रेफर

सिंघिया में स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल, DMCH रेफर

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रोसड़ा-बहेरी मुख्य सड़क मार्ग SH-88 पर गोरियारी के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार सोनू कुमार और विकास कुमार, दोनों निवासी फुलहरा गांव, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया गया।

PHC में मौजूद चिकित्सक डॉ. पुंग मोसेस के ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए DMCH, दरभंगा रेफर कर दिया गया।

परिजन सोनू के चाचा मोहन साफी के अनुसार, गोरियारी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सोनू की बाइक में ठोकर मारी, जिसके बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिंघिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो BR-07-PC-0431 को बरामद कर चालक को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के आगे दाहिने हिस्से का टायर हादसे के दौरान बुरी तरह जलकर चिपक गया था। इसी वजह से पुलिस वाहन को पकड़ने में सफल रही। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!