Explore

Search

August 30, 2026 11:12 am

सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं! चार मजदूरों की दम घुटने से मौत, एक-एक कर गए और बाहर निकली लाश


गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सवनही गांव में एक मकान बनाने का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि रेहमा खातून के मकान निर्माण के दौरान सेप्टिक टैंक की सेट्रिंग खोलने का काम किया जा रहा था। यहां एक के बाद एक करके चार मजदूरों की सेप्टिक टैंक के अंदर दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल चारों मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

एक-एक कर गए मजदूर

दरअसल, सेट्रिंग खोलने के लिए सबसे पहले एक मजदूर टैंक के अंदर गया, लेकिन वह वापस नहीं आया। इसके बाद दूसरा मजदूर उसे देखने के लिए अंदर गया, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकला। फिर तीसरा मजदूर गया और उसके बाद चौथा मजदूर भी टैंक के अंदर चला गया। लेकिन एक के बाद एक चारों मजदूर अंदर ही फंस गए। जब पांचवां मजदूर टैंक के अंदर गया तो उसे अचानक दम घुटने जैसा महसूस हुआ। उसे खतरे का एहसास हुआ और वह तुरंत बाहर निकल आया। इस पांचवें मजदूर के बाहर निकलने के बाद पूरे मामले की गंभीरता सामने आई।

मृतकों की पहचान-

  1. बंटी बैठा उर्फ राकेश बैठा, निवासी सवनही पट्टी
  2. जावेद आलम उर्फ टीपू, निवासी सवनही
  3. उमेश यादव, निवासी सवनही
  4. सब्बे आलम, निवासी गिधहां

मौके पर पहुंचे अधिकारी

हादसे की खबर जैसे ही गांव और मृतकों के परिवार तक पहुंची, वहां चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं जिला प्रशासन भी इस घटना को लेकर गंभीर है। जिला प्रशासन के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से घटना की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी की लापरवाही या जिम्मेदारी सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चारों मजदूरों की मौत सेप्टिक टैंक के अंदर दम घुटने की वजह से होने की आशंका है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर सेप्टिक टैंक के अंदर ऐसी क्या स्थिति बनी कि एक के बाद एक चार मजदूरों की जान चली गई। इस मामले में अपर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, गोपालगंज ने बताया कि यह घटना गैर-प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत सामूहिक दुर्घटना की श्रेणी में आती है। मृतकों के परिजनों को अनुदान उपलब्ध कराने के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। (इनपुट- अयाज अहमद)

यह भी पढ़ें-

तलवार लेकर ट्रेन के इंजन के सामने कूदा निहंग, 10 मिनट तक करता रहा हंगामा; VIDEO आया सामने





Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!