Explore

Search

September 6, 2026 2:05 pm

शिक्षक दिवस पर राजकीय डिग्री महाविद्यालय सिंघिया में कार्यक्रम आयोजित

शिक्षक दिवस पर राजकीय डिग्री महाविद्यालय सिंघिया में कार्यक्रम आयोजित

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के राजकीय डिग्री महाविद्यालय सिंघिया में 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ संस्कार और अच्छे गुणों का होना भी आवश्यक है। पढ़ाई केवल रोजगार प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि समाज सेवा के लिए भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती और इसे निरंतर प्रयास से अर्जित किया जाता है।

प्रधानाचार्य ने शिक्षकों से बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. अंकलेश कुमार, डॉ. कुमारी मनीषा, अवधेश कुमार, रामप्यारी कुमारी, कीर्तिमा सिंह, कल्याणी कुमारी, मिलन कुमार, प्रतीक दीप सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!