जाहांगीरपुर में MODULUS Science & Arts Classes में मनाया गया शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
समस्तीपुर जिले के जाहांगीरपुर में MODULUS Science & Arts Classes की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा व उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।
बच्चों ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में J. S. Yadav की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान और विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
Author: K k sanjay
Post Views: 101

Total Users : 10206905
Views Today : 3332