Explore

Search

September 9, 2026 2:14 pm

सिंघिया PHC में जर्जर एम्बुलेंस में आग का खुलासा, बीड़ी फेंकने से कचरे में लगी आग की आशंका

सिंघिया PHC में जर्जर एम्बुलेंस में आग का खुलासा, बीड़ी फेंकने से कचरे में लगी आग की आशंका

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में जर्जर एम्बुलेंस में आग लगने की घटना को लेकर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. अंसारी ने स्थिति स्पष्ट की है।
डॉ. अंसारी ने बताया कि घटना की गहन छानबीन के बाद सामने आया कि अस्पताल के किसी कर्मी या आउटसोर्सिंग कर्मी द्वारा आग नहीं लगाई गई थी। उन्होंने आशंका जताई कि किसी शरारती तत्व द्वारा बीड़ी या सिगरेट पीकर उसे वहां फेंक दिया गया, जिससे आसपास पड़े कचरे में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने वहां खड़ी दो पुरानी जर्जर एम्बुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए अस्पताल में उपलब्ध फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया गया। जब आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हुई तो फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। अस्पताल के कर्मियों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने भी सूझबूझ और मेहनत से आग पर काबू पाने में सहयोग किया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अनुसार, दोनों एम्बुलेंस करीब 15 वर्ष पुरानी और पूरी तरह जर्जर हो चुकी थीं तथा चलने की स्थिति में नहीं थीं। इन एम्बुलेंस को नीलामी (ऑक्शन) के लिए पूर्व में ही वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका था।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!