सिंघिया में अलग-अलग सड़क हादसों में दो सरकारी सेवक घायल, बाइक सवार टक्कर मारकर फरार
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में आज गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो सरकारी सेवक घायल हो गए। घायलों में एक सरकारी शिक्षक और दूसरे स्वास्थ्य विभाग के कर्मी हैं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. पांग मोसेस ने प्राथमिक उपचार किया।
घायलों की पहचान सिंघिया निवासी बसंत सिंह, जो मध्य विद्यालय हरिपुर में सरकारी शिक्षक हैं, तथा चंदन सिंह, जो हसनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बसंत सिंह हरिपुर स्थित विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान विद्या वाटिका स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वहीं, चंदन सिंह हसनपुर पीएचसी जा रहे थे। फुलहरा बांध के पास एक बाइक सवार ने उन्हें भी टक्कर मार दी और फरार हो गया।
सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Total Users : 10211822
Views Today : 3747