Explore

Search

September 11, 2026 8:08 pm

अररिया में वज्रपात का कहर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

अररिया में वज्रपात का कहर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत को

अररिया: बिहार के अररिया जिले में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा तरौना पंचायत के अररबाड़ी गांव के वार्ड संख्या 13 में हुआ।

मृतकों की पहचान शिवानंद भगत, वीरेंद्र भगत और कन्हैया भगत के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों लोग खेत से मवेशी लाने के लिए गांव से करीब छह किलोमीटर दूर गए थे। इसी दौरान अचानक ठनका गिरने से तीनों उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

कुछ देर बाद एक व्यक्ति की नजर तीनों पर पड़ी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को गांव लेकर आए। इसके बाद परिजन उन्हें वाहन से सदर अस्पताल, अररिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एडीएम नवनील कुमार ने बताया कि वज्रपात से तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!