Explore

Search

September 12, 2026 12:27 am

बांका में रिश्वत लेते अंचलाधिकारी गिरफ्तार, SVU ने 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा

बांका में रिश्वत लेते अंचलाधिकारी गिरफ्तार, SVU ने 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा

बांका: बिहार के बांका जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। चान्दन अंचल के अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को SVU की टीम ने बुधवार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, जमीन से जुड़े एक मामले में दखल-कब्जा दिलाने के एवज में अंचलाधिकारी पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में पटना स्थित SVU में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत का सत्यापन कराने पर रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद SVU ने प्राथमिकी दर्ज कर धावा दल का गठन किया। पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार अकेला के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी रविकांत कुमार को 20 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

SVU के मुताबिक, मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी अंचलाधिकारी से पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

SVU के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार ने बताया कि शिकायत के सत्यापन में रिश्वत की मांग सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई और अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!